Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बहुत अच्छे ICC, 10 घंटे का खेल बाकी था फिर भी लगा स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना: स्टोक्स

short by सुनील गुप्ता / on Wednesday, 4 December, 2024
इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने आईसीसी द्वारा क्राइस्टचर्च टेस्ट में स्लो ओवर रेट को लेकर इंग्लैंड व न्यूज़ीलैंड के 3-3 डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स काटे जाने पर नाराज़गी जताई है। स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैच तय समय से 10 घंटे पहले खत्म हो गया फिर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया...बहुत अच्छे आईसीसी।"