बहुत खराब था: 'इंडियन आइडल' में खुद 'रातां लंबियां' गाने को लेकर कियारा
ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 'इंडियन आइडल' के फिनाले में खुद अपनी फिल्म 'शेरशाह' का गाना 'रातां लंबियां' गाने को लेकर कहा है, "यह बहुत खराब था।" उन्होंने कहा, "मेरे गाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि तुममें हिम्मत है। तुमने ग्रैंड फिनाले में कोशिश की। मैंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरा सुर ऑफ हो जाएगा।"


