बहुत घिनौना है, कार्रवाई होनी चाहिए: रणवीर अलाहबादिया की अश्लील टिप्पणी पर रेखा शर्मा
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो के आयोजकों और यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया द्वारा माता-पिता के सेक्स व अन्य अश्लील टिप्पणियों पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बहुत घिनौना है और समाज इसको नकार रहा है। मैंने यह वीडियो एनसीडब्ल्यू को शेयर किया है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
read more at ANI


