बहुप्रतीक्षित नोएडा एयरपोर्ट को लॉन्च के लिए DGCA से मिली मंज़ूरी
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गौतमबुद्ध नगर (यूपी) स्थित नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के लिए यमुना इंटरनैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिडेट (YIAPL) को एरोड्रोम लाइसेंस प्रदान किया है। यह एयरपोर्ट यूपी सरकार और भारत सरकार के साथ पीपीपी मॉडल पर ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनैशनल की सहायक कंपनी YIAPL ने विकसित किया है। पहले फेज़ में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाया गया है।
read more at PIB


