Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बहन ने गर्भाशय दान किया तो बच्चे को जन्म दे पाई महिला, यूके का पहला मामला

short by Monika sharma / on Tuesday, 8 April, 2025
यूके में गर्भाशय के ट्रांसप्लांट का पहला मामला आया है जिसमें बहन द्वारा डोनेट किए गए गर्भाशय से एक 36-वर्षीय महिला ग्रेस डेविडसन ने एक बच्ची को जन्म दिया है। ग्रेस को मेयर-रोकिटांस्की-कस्टर-हाउजर सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ बीमारी है जिसके कारण उसका गर्भाशय ठीक से काम नहीं करता। ग्रेस की बहन ऐमी पर्डी (42) के दो बच्चे हैं।
read more at Hindustan Times