Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बहन से मिलने अस्पताल गई थी महिला, सिर पर पंखा गिरा; 15 टांके लगने के बाद खुद हुई भर्ती

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 25 August, 2026
जयपुर के SMS अस्पताल में एक महिला के सिर पर अचानक छत का पंखा गिर गया। महिला अपनी बहन से मिलने पहुंची थी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और 15 टांके लगाने पड़े। इलाज के लिए महिला को उसकी बहन वाले वॉर्ड में ही भर्ती किया गया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।