Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बहादुर सीआरपीएफ जवानों ने खोया हुआ बैग लौटाया, स्वादिष्ट खाना खिलाया: बेलारूसी पर्यटक

short by रौनक राज / on Wednesday, 17 August, 2022
बेलारूस के एक पर्यटक ने बताया है कि सीआरपीएफ के बहादुर जवानों ने जम्मू-कश्मीर में उसका खोया हुआ पिट्ठू बैग वापस लौटा दिया है। बकौल पर्यटक, "इन्होंने मुझे स्वादिष्ट खाना भी खिलाया...शुक्रिया भारत…मैं इसे याद रखूंगा।" सीआरपीएफ के प्रवक्ता शिवनंदन सिंह ने बताया कि मोटरसाइकल से श्रीनगर से जम्मू जाने के दौरान पर्यटक का बैग गिर गया था।