भारत में कोविड-19 की बड़ी तीसरी लहर आने की बहुत कम आशंका है: एम्स प्रमुख
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है, "हर गुज़रते दिन के साथ किसी...बड़ी लहर की आशंका कम होती जा रही है। बहुत कम आशंका है कि हम...बड़ी (कोविड-19 की) तीसरी लहर देखेंगे।" उन्होंने कहा, "हम अच्छी तरह सुरक्षित हैं और मुझे लगता है कि हमें अधिक-से-अधिक लोगों के पहली और दूसरी खुराक लेने पर ध्यान देना चाहिए।"


