Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बहुत मज़ा आया, वह कमाल की लड़की हैं: कंगना के साथ काम करने के अपने अनुभव पर सिद्दीकी

short by तान्या झा / on Saturday, 30 April, 2022
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में निर्माता कंगना रनौत के साथ काम करने के अपने अनुभव पर कहा है कि उन्हें बहुत मज़ा आया और वह कमाल की लड़की हैं। ऐक्टर ने 'क्या कंगना के साथ काम करना मुश्किल है' सवाल पर कहा, "वह मेरी प्रोड्यूसर थीं...उनके जैसे निर्माताओं की संख्या (फिल्म इंडस्ट्री में) बेहद कम है।"