बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन का किया एलान
भारत के कार्यवाहक कप्तान के.एल. राहुल ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया है। गौरतलब है, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज़ भारत 1-2 से हार गया था।
read more at BCCI


