Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश ने दर्ज की वनडे क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 18 March, 2023
बांग्लादेश ने शनिवार को आयरलैंड को 183-रन से हराकर वनडे इतिहास में रनों के लिहाज़ से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वनडे में बांग्लादेश को पिछली सबसे बड़ी जीत 1 मार्च 2020 को मिली थी जब उसने ज़िम्बाब्वे को 169-रन से हराया था। भारत ने इस साल श्रीलंका को 317-रन से हराकर सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की थी।
read more at ESPNcricinfo