बांग्लादेश में 2 ट्रेनों की हुई टक्कर, 15 लोगों की मौत व 100 घायल
बांग्लादेश में सोमवार को एक मालगाड़ी और ट्रेन की टक्कर हो गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई व कम-से-कम 100 लोग घायल हैं। बकौल रेलवे अधिकारी, दोपहर लगभग 3:30 बजे चट्टोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में एगारो सिंदूर गोधूलि एक्सप्रेस से टकरा गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
read more at Times Now नवभारत


