बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक की बढ़ाई गई सुरक्षा, मुख्तार की मौत के बाद मिली थी धमकी
गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा (उत्तर प्रदेश) जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अज्ञात शख्स ने शर्मा को फोन पर कहा था, "अब तुझे ठोकना पड़ेगा।" गौरतलब है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


