बाइक टैक्सी पर जा रहीं ऐक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता को बंगाल में ट्रक ने रौंदा, हुई मौत
बंगाली टीवी ऐक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की शनिवार रात शूटिंग से लौटते समय उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बाइक टैक्सी पर थीं और साइकल सवार के सामने आ जाने पर बाइक ने ब्रेक लगाया जिससे सुचंद्रा सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहा ट्रक उन पर चढ़ गया।
read more at ABP न्यूज़


