बाइक पर हाथ रखने पर यूपी में शिक्षक ने की दलित छात्र की पिटाई, हुआ निलंबित
बलिया (यूपी) में एक स्कूल के शिक्षक ने बाइक पर हाथ रखने को लेकर छठी कक्षा के एक दलित छात्र की पिटाई कर दी। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित किया गया है। बकौल छात्र, शिक्षक ने लोहे के पाइप व झाड़ू से उसकी पिटाई की और उसका गला दबाया।
read more at भाषा


