Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइक से गिरकर महिला की मौत होने के बाद एमपी में उसके परिवार ने तेरहवीं पर बांटे हेलमेट

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 18 March, 2023
खरगोन (मध्य प्रदेश) में एक 40-वर्षीय विकलांग महिला की बाइक से गिरकर मौत होने के बाद उसके परिवार ने उसकी तेरहवीं पर मृत्यु भोज न करते हुए 40 हेलमेट बांटे जिसका वीडियो सामने आया है। परिजन के अनुसार, अगर उसने हेलमेट पहना होता तो वह आज ज़िंदा होती इसलिए समाज में संदेश देने के लिए उन्होंने हेलमेट बांटे।