Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइडन समझते हैं कि नौकरी जाने से परिवार पर क्या असर होता है: हालिया छंटनी पर वाइट हाउस

short by सुप्रभा सक्सेना / on Thursday, 26 January, 2023
प्रमुख टेक कंपनियों में छंटनी की घोषणा के बाद वाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जॉन-पीएर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समझते हैं कि नौकरी जाने से परिवार पर क्या असर होता है। दरअसल, पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। वहीं, गूगल ने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।