'बाज़ीगर' अनिल कपूर ने रिजेक्ट की थी, शाहरुख ने सुनते ही हां बोल दिया था: अब्बास-मस्तान
फिल्ममेकर्स अब्बास व मस्तान ने 'पिंकविला' से कहा है कि फिल्म 'बाज़ीगर' पहले ऐक्टर अनिल कपूर को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह रोल रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने बताया, "जब हमने इस फिल्म की स्क्रिप्ट ऐक्टर शाहरुख खान को सुनाई तो उन्होंने तुरंत हां बोल दिया था।" गौरतलब है, 'बाज़ीगर' में शाहरुख, शिल्पा शेट्टी व काजोल नज़र आए थे।


