बाड़मेर में 90 उच्च प्राथमिक स्कूलों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर के 90 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इस फैसले से 5वीं के बाद छात्रों को स्कूल नहीं बदलना पड़ेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों के संचालन के लिए 1,170 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
read more at News24 हिंदी


