Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाबर ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, पाक के लिए एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 26 December, 2022
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म सोमवार को पाकिस्तान के लिए एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले बाबर के नाम इस साल 44 मैचों में 2547* अंतर्राष्ट्रीय रन दर्ज हैं। उन्होंने मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2006 में 33 मैचों में 2435 रन बनाए थे।