बाबर ने हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को गिफ्ट की पाकिस्तान की जर्सी, उनके साथ खिंचवाई तस्वीर
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने मंगलवार को वनडे विश्व कप-2023 मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को पाकिस्तान की जर्सी गिफ्ट की। आईसीसी ने बाबर के जेस्चर को 'शानदार' बताया है। पाकिस्तानी टीम 27 सितंबर से हैदराबाद में थी और उसने वहां विश्व कप के अपने अभ्यास मैच और अपने पहले दो मैच खेले।
read more at ABP न्यूज़


