बायजू के निवेशकों ने बायजू रवींद्रन को सीईओ के पद से हटाने के लिए किया मतदान
बायजू के निवेशकों ने शुक्रवार को असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्रन को पद से हटाने समेत सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि, बायजू ने बैठक में शेयरधारकों द्वारा पारित प्रस्ताव को अमान्य और निष्प्रभावी बताया है। इस बैठक में रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए।
read more at X


