बारात लेकर निकले वॉन्टेड शख्स को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार; दुल्हन ने तोड़ी शादी
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बुधवार को बारात लेकर निकले गैंगस्टर ऐक्ट में वॉन्टेड शख्स को मैरिज हॉल पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे पर गिरोह बनाकर जाली करेंसी छापने का आरोप है और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


