Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारिश के बीच चेन्नई में बेहोश शख्स को अपने कंधे पर ले जाती महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 11 November, 2021
चेन्नई (तमिलनाडु) में भारी बारिश के बीच बेहोश मिले एक 28-वर्षीय शख्स को अपने कंधे पर उठाकर ले जाती पुलिस इंस्पेक्टर ई. राजेश्वरी का वीडियो वायरल हो गया है। राजेश्वरी खुद इस शख्स को एक ऑटो में लिटाती हैं जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचा दिया जाता है। वीडियो में राजेश्वरी कह रही हैं कि इसे हर हाल में बचना चाहिए।