बार्कले चुने गए आईसीसी चेयरमैन, जय शाह होंगे आईसीसी की वित्त मामलों की समिति के प्रमुख
न्यूज़ीलैंड के ग्रेग बार्कले दोबारा आईसीसी के चेयरमैन चुने गए हैं। ज़िम्बाब्वे के तावेंग्वा मुकुलानी के नाम वापस लेने के बाद बार्कले को निर्विरोध चुना गया। वह इससे पहले नवंबर, 2020 में आईसीसी के चेयरमैन बने थे। 'पीटीआई' के मुताबिक, बीसीसीआई के सचिव जय शाह को आईसीसी की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति का प्रमुख चुना गया है।
read more at Times Now नवभारत


