बालकनी गिरने से मुंबई के कुर्ला में 5 साल के बच्चे की मौत, 3 घायल
मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में सोमवार को एक शॉपिंग सेंटर की बालकनी का हिस्सा गिरने से 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा, "बालकनी का एक हिस्सा नीचे कैंटीन पर गिर गया। बच्चे को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"
read more at भाषा


