बाज़ार पूंजीकरण के मामले में यूके को पछाड़ने की राह पर है भारतीय शेयर बाज़ार: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में भारतीय शेयर बाज़ार यूके के शेयर बाज़ार को पछाड़ने और दुनिया के टॉप-5 शेयर बाज़ार में शामिल होने की राह पर है। बतौर ब्लूमबर्ग, भारतीय शेयर बाज़ार का पूंजीकरण इस साल 37% बढ़कर $3.46 लाख करोड़ हो गया है। वहीं, यूके के शेयर बाज़ार का पूंजीकरण $3.59 लाख करोड़ है।
read more at Bloomberg Quint


