'बिग बॉस 15' हारने पर एकता कपूर 'नागिन 6' का ऑफर मुझसे वापस नहीं लेतीं: तेजस्वी प्रकाश
ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने उन दावों को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि 'नागिन 6' का ऑफर मिलने के कारण वह रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 15' जीती हैं। उन्होंने कहा, "नागिन का किरदार निभाने वाली अन्य अभिनेत्रियों ने इसे नहीं जीता है। अगर मैं इसे नहीं भी जीतती...एकता मैम (कपूर) सीरियल का ऑफर मुझसे वापस नहीं लेतीं।"


