'बिग बॉस 16' के विजेता एमसी स्टैन ने किया रैप छोड़ने का एलान, बाद में डिलीट किया पोस्ट
'बिग बॉस 16' के विजेता व रैपर एमसी स्टैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं रैप छोड़ने वाला हूं।" हालांकि, कुछ देर बाद स्टैन ने यह स्टोरी डिलीट कर ली। गौरतलब है, पिछले महीने स्टैन का यूट्यूब चैनल हैक हुआ था और उन्होंने सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड में बतौर गायक डेब्यू किया था।
read more at हिन्दुस्तान


