'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी का स्वागत करने के लिए मुंबई में जुटी भारी भीड़
'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी का स्वागत करने के लिए डोंगरी (मुंबई) में सोमवार को भारी भीड़ जुट गई। इसके अलावा डोंगरी में कई जगह मुनव्वर के स्वागत में पोस्टर्स और बैनर्स भी लगाए गए। गौरतलब है कि डोंगरी के निवासी फारूकी को 'बिग बॉस 17' का खिताब जीतने पर ₹50 लाख और एक कार मिली थी।
read more at LatestLY


