'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीज़न में बतौर होस्ट करण जौहर को रिप्लेस करेंगे सलमान: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीज़न में ऐक्टर सलमान खान शो को होस्ट करते नज़र आ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शो का दूसरा सीज़न इस महीने के आखिर में प्रीमियर होगा और करीब 3 माह तक चलेगा। गौरतलब है कि इस शो के पहले सीज़न को फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था।
read more at Hindustan Times


