Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'बिग बॉस' में नज़र आ चुकी सीमा सहित 4 लोगों को यूपी में अपहरण के मामले में सुनाई गई सज़ा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 22 February, 2024
औरैया (उत्तर प्रदेश) की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को 30 साल पुराने अपहरण के एक मामले में पूर्व डकैत सीमा परिहार सहित 4 लोगों को 4-4 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने दोषियों पर ₹5,000-₹5,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है, 'बिग बॉस' में नज़र आ चुकी 55-वर्षीय सीमा ने फिल्मों में भी काम किया है।