बिल गेट्स ने आनंद महिंद्रा को गिफ्ट में दी किताब में लिखा- मेरे सहपाठी को शुभकामनाएं
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भारत दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की है। महिंद्रा ने कहा कि गेट्स ने उन्हें उपहार स्वरूप अपनी किताब दी जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे सहपाठी को शुभकामनाएं!" महिंद्रा ने पहले बताया था कि वे दोनों 1973 में हार्वर्ड कॉलेज में साथ पढ़ते थे लेकिन गेट्स ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी।
read more at Twitter


