बिल पास होने से रोकने के लिए ताइवान की संसद से बिल लेकर भागा सांसद
ताइवान की संसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक बिल को पास होने से रोकने के लिए एक सांसद उस बिल को छीनकर सदन से बाहर भागते हुए दिख रहा है। वहीं, ताइवान की संसद के अन्य वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें सांसद आपस में धक्का-मुक्की करते नज़र आ रहे हैं।


