बिलकिस बानो केस के गवाह ने सीजेआई को लिखा पत्र, कहा- दोषी मुझसे बोला 'अब मैं बाहर हूं'
बिलकिस बानो गैंगरेप-हत्या केस के गवाह इम्तियाज़ घांची ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यू.यू. ललित को पत्र लिखकर मामले के एक दोषी द्वारा धमकाए जाने का आरोप लगाया है। घांची के अनुसार दोषी राधेश्याम शाह ने उनसे हंसते हुए कहा था, "मुझे आरोपी बताकर (तुम्हें) क्या मिला। अब मैं बाहर हूं।" मामले के 11 दोषी पिछले महीने रिहा हुए थे।


