Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार आने-जाने वाली कई ट्रेनें कोहरे के कारण की गईं रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

short by अनिल कुमार / on Friday, 1 December, 2023
रेलवे ने कोहरे के कारण बिहार आने-जाने वाली कई ट्रेनों को फरवरी-2024 तक के लिए रद्द कर दिया है। बकौल रेलवे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 1 दिसंबर-2 मार्च जबकि अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 2 दिसंबर-29 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 15053 व 15054 (छपरा-लखनऊ-छपरा) और 15159 व 15160 (छपरा-दुर्ग-छपरा) दिसंबर, जनवरी व फरवरी में कई दिन रद्द रहेंगी।