Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार इन्वेस्टर्स समिट में किन सेक्टर्स के लिए आए कितने के निवेश प्रस्ताव?

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 16 December, 2023
पटना में 'बिहार बिज़नेस कनेक्ट-2023' के दौरान राज्य में ₹50,530.41 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। बकौल राज्य सरकार, जनरल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹31,394.14 करोड़, फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए ₹14,564.11 करोड़, सर्विस इंडस्ट्री में ₹3,179.81 करोड़, आईटी ऐंड आईटीईएस में ₹717.55 करोड़ और टेक्सटाइल व लेदर इंडस्ट्री में ₹674.81 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।