Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार का शिक्षा विभाग बकलोल क्यों है?: होली के दिन परीक्षा कराए जाने पर विधायक संदीप सौरव

short by शिव / on Wednesday, 13 March, 2024
पालीगंज (बिहार) से सीपीआई (एमएल) के विधायक संदीप सौरव ने राज्य में सरकारी स्कूलों में होली के दिन परीक्षा कराए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सौरव ने 'X' पर लिखा, "बिहार का शिक्षा विभाग इतना बकलोल क्यों है? बीजेपी-जेडीयू की सरकार 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज़ पर चल रही है।" उन्होंने लिखा, "होली के दिन छुट्टी होनी चाहिए।"