Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद पटना में निधन

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 8 September 2021
बिहार कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सदानंद सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। सदानंद सिंह 2000-2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शोक जताते हुए कहा, "एक राजनीतिक युग का अंत हुआ। आपका हंसता चेहरा हमेशा याद आएगा।"