बिहार की उप-मुख्यमंत्री ने बेतिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कहे अपशब्द; वीडियो आया सामने
बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी का बेतिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपशब्द कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर छात्रों ने उप-मुख्यमंत्री की गाड़ी रोक दी थी। वीडियो को लेकर उप-मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने हमेशा सभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है...भविष्य में भी...भाषा की शालीनता बनाए रखूंगी।"
read more at ABP


