बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शनिवार को बताया कि वह लोकसभा चुनाव-2024 में काराकाट (बिहार) से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 'X' पर कवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता की पंक्तियां शेयर कर लिखा, "जल्द ही...काराकाट के परिवार से मिलूंगा।" इससे पहले उन्होंने बीजेपी के टिकट पर आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
read more at ABP न्यूज़


