बिहार की किन हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित?
केंद्र ने गुरुवार को 2024 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जिनमें बिहार की 7 हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। केंद्र के अनुसार, बिहार के बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण जबकि चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्म भूषण और शांति देवी पासवान व शिवम पासवान (पति-पत्नी), अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक और सुरेंद्र किशोर को पद्मश्री दिया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


