Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार की बोचहां विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस को मिले नोटा से भी कम वोट

short by रौनक राज / on Saturday, 16 April 2022
बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तरुण चौधरी को नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी कम वोट मिले हैं। इस उप-चुनाव में तरुण को 1,336 जबकि नोटा को 2,967 वोट मिले हैं। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान ने 36,653 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।