बिहार की लड़की से शख्स ने रॉन्ग नंबर से की दोस्ती, राजस्थान ले जाकर ₹3 लाख में बेचा
मधुबनी (बिहार) निवासी एक लड़की से राजस्थान के शख्स द्वारा रॉन्ग नंबर के ज़रिए दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाकर 2-माह तक उसका रेप करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने लड़की को ₹3 लाख में भोपाल के एक शख्स को बेच दिया जहां से वह किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची।
read more at हिन्दुस्तान


