बिहार की वायरल गर्ल ब्यूटी मेहता को मिला खेसारी लाल के ऐल्बम में काम करने का मौका
मुंगेर (बिहार) की ब्यूटी मेहता को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ एक ऐल्बम में बतौर लीड ऐक्ट्रेस काम करने का ऑफर मिला है। दरअसल, ब्यूटी ने गया में एक स्टेज शो के दौरान साड़ी पहनकर गाने पर डांस किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद खेसारी ने ब्यूटी को अपने ऑफिस बुलाकर ऐल्बम का ऑफर दिया।
read more at Twitter


