बिहार के 12 ज़िलों में कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट किया गया जारी; सूची आई सामने
पटना मौसम केंद्र ने बिहार के 12 ज़िलों में 2 फरवरी के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में घना कोहरा छाया रहेगा। आगामी शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
read more at IMD


