बिहार के 28 ज़िलों में आज के लिए बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की जारी हुई चेतावानी
आईएमडी के पटना केंद्र ने बिहार के 28 ज़िलों में शनिवार के लिए बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की चेतावानी जारी की है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका को छोड़कर सभी ज़िलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। राज्य में वज्रपात के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।
read more at News18 हिंदी


