Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के 5 विश्वविद्यालयों के कुलपति नहीं ले सकेंगे नियुक्ति से जुड़े फैसले, गवर्नर ने लगाई रोक

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 8 July, 2023
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की ओर से जय प्रकाश विश्वविद्यालय, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपतियों के लिए पत्र जारी हुआ है। इसके मुताबिक, जल्द इन कुलपतियों का कार्यकाल खत्म होने वाला है इसलिए अब वे कोई नीतिगत/वित्तीय/नियुक्ति/ट्रांसफर और नई योजनाओं से जुड़े फैसले नहीं कर सकते।
read more at Twitter