बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की राजस्थान में सिलिंडर में आग लगने के बाद जलकर हुई मौत
जयपुर (राजस्थान) में कथित तौर पर खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से बिहार के मधुबनी के रहने वाले एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक दंपति व उनके 2-7 वर्ष के बीच की आयु के 3 बच्चों की मौत हो गई। परिवार किराए के कमरे में रहता था।
read more at हिन्दुस्तान


