Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के किशनगंज में मेची नदी पर बन रहा पुल धंसा, सामने आई तस्वीर

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 24 June, 2023
बिहार में किशनगंज और अररिया के बीच मेची नदी पर बन रहा पुल धंस गया है। गौरतलब है, ₹1,546 करोड़ की लागत से एनएच-327ई का चौड़ीकरण हो रहा है और यह पुल इसके तहत ही बन रहा था। यह नैशनल हाइवे अररिया को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ता है। इसी महीने भागलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा था।